Showing posts with label बी.ऐ-भाग तीन. Show all posts
Showing posts with label बी.ऐ-भाग तीन. Show all posts

Monday, August 3, 2009

क्लास रूम के लेक्चेर्स नेट पर

कुछ समय से सूचना टेक्नोलॉजी के फायदों को सीधा क्लास्सरूम से जोड़ने की कोशिश कर रहा था। टेप रिकॉर्डर से रिकॉर्ड करना तो आसान है पर उस अनालोग फाइल को डिजीटल फाइल में बदलना न केवल मुश्किल है बल्कि महंगा भी है। फिर किसी ने AUDACITY SOFTWARE के बारे में बताया और कुछ प्रयोग करने पर बात बन गई। बी. ऐ के छात्रों के लिए कुछ लेक्चेर्स रिकॉर्ड करने का सोचा है। चूंकि मेरा विषय राजनीति-शास्त्र है, इसलिए उसी से जुड़े कुछ टोपिक्स को धीरे-धीरे कर डालता रहूँगा। पहला लेक्चेर बी.ऐ -भाग तीन के छात्रों के लिए अन्तर-राष्ट्रीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण मुद्दे -डॉलर की प्रभुसत्ता पर है। जिसकी ऑडियो फाइल पर क्लिक करें।